वर्धमान होटल में कर्मचारी ने की आत्महत्या,फांसी पर लटका देखकर होटल में मचा हड़कंप

By: PalPal India News
July 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर वर्धमान होटल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब होटल के एक सेफ नवीन सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली अन्य कर्मचारियों ने जब नवीन सिंह को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा मृतक नवीन सिंह उत्तराखंड का रहने वाला है। यहां गुलमोहर अपार्टमेंट में किराए से रहता था उसके परिजनों को भी खबर दे दी गई है। नवीन सिंह ने यह कदम क्यों उठाया अभी यह साफ नहीं हो सका है।

HIGHLIGHTS

  • वर्धमान होटल में कर्मचारी ने की आत्महत्या।
  • फांसी पर लटका देखकर होटल में मचा हड़कंप।
  • उत्तराखंड का रहने वाला था सैफ नवीन सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *