पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मौसम विभाग ने एमपी के जबलपुर सहित आस पास के कई क्षेत्रों मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का अनुमान बताया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बंगाल की खाड़ी से मानसूनी गतिविधियां तेजी से सकिय लिहाजा आगामी 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि जिले में कहीं – कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार की सम्भावना है। कहीं कहीं बज्रपात के साथ तेज़ हवा चलने की सम्भावना है।
मध्यम वर्षा के चलते वातावरण में नमी आ गई है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक आराम मिला है। वातावरण में नम हवा से अधिकतम तापमान भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।