मोहन सरकार ने पेश किया पहला बजट,उद्योगपतियों ने बताया निराशाजनक बजट

By: PalPal India News
July 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मध्य प्रदेश विधानसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। प्रदेश का वित्त विभाग संभाल रहे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सदन में ये बजट प्रस्तुत किया। ये मध्य प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट प्रावधान है। इस बजट में 3.65 लाख करोड़ रुपये मोहन सरकार खर्च करेगी। मोहन सरकार ने शिक्षा के लिए 22 हजार 600 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य के लिए 21 हजार 144 करोड़ रुपए, खेल के लिए 586 करोड़ रुपए, तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ रुपए, वन और पर्यावरण 4 हजार 725 करोड़ रुपए, दुग्ध उत्पादक योजना के लिए 150 करोड़ रुपए, गोशाला के लिए 250 करोड़ रुपए, संस्कृति विभाग के लिए 1081 करोड़ रुपए, उद्योग विभाग के लिए 4 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि का प्रावधान किया है।
मोहन सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए 500 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। वहीं सिंचाई योजनाओं के लिए 300 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। साथ ही पीएम ई बस योजना के तहत 6 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलेगी। जिनमें भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर उज्जैन, सागर शामिल है। जबलपुर में इस बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया आई है। उद्योगपतियों ने उद्योगों के नजरिए से जहां इस बजट को निराशा जनक करार दिया है वहीं कुछ लोगों ने इसे संतुलित बजट बताया है।

HIGHLIGHTS

  • मोहन सरकार ने पेश किया पहला बजट।
  • बजट को लेकर जबलपुर में मिली जुली प्रतिक्रिया।
  • उद्योगपतियों ने बताया निराशाजनक बजट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *