पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर नर्मदा के पवित्र क्षेत्र ग्वारीघाट में दिखावे का फिल्टर प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में बस्ति से बहकर आने वाला पानी फिल्टर नहीं हो रहा है। हालत यह है कि यह पानी जिस दशा में चेम्बरों में पहुंच रहा है, उसी दशा में बाहर निकलकर नदी से मिल रहा है। इस पानी की वजह से घाट पर ही संक्रमण की आशंका बनी हुई है। ग्वारीघाट के झंडा चौक, बस्ती, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों के घरों, व्यावसायिक सेन्टरों आदि से निकलने वाला पानी नालियों के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक तो पहुंच रहा है लेकिन प्लांट बंद होने के कारण यह पानी बिना फिल्टर हुए नर्मदा में मिल रहा है। जब वहां मौजूद कर्मचारी से बात की तो वह बहाने बनाने लगा उसने बताया की तकनीकी खराबी के चलते प्लांट आज सुबह ही बंद हुआ है और शाम तक चालू हो जायेगा लेकिन उसे ये नही पता की प्लांट की सच्चाई सामने आ चुकी है।नावघाट के सामने फिल्टर प्लांट बनाया हुआ है। बस्तियों से आने वाला पानी प्लांट से नावघाट के किनारे नाली के माध्यम से नदी में मिल जाता है। इससे घाट पर ही संक्रमण का खतरा है। मौजूदा हालात में फिल्टर प्लांट से आने वाला पानी कम मात्रा में निकल रहा है।
HIGHLIGHTS