जबलपुर शहर के माउंटेनर अंकित सेन 15 अगस्त को आस्ट्रेलिया महाद्वीप पर लहराएंगे भारत का तिरंगा

By: PalPal India News
October 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अंकित सेन मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में जन्‍मे माउंटेनर है। शहर के माउंटेनर अंकित सेन ने पिछले वर्ष 26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे माउंट किलिमंजरों में राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर अपने नाम रिकार्ड किया था। अंकित 15 अगस्त 2024 को आस्ट्रेलिया महाद्वीप पर तिरंगा लहरायेंगे। अंकित भारत के साथ का नाम भी दुनिया में रोशन करना चाहते है । अंकित आस्ट्रेलिया महाद्वीप के लिए रवाना हो चुके हैं।

अंकित  ने बताया माउंटेनिंग के लिए कई संस्थाओं से कोर्स किया है, साथ ही ट्रेनिंग भी ली है। नववर्ष की शुरुआत अंकित हिमाचल प्रदेश केकरेरी झील कांगड़ा जिले के धर्मशाला से लगभग 9 किलोमीटर उत्तर पश्चित धौलाधार पर्व के पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज लहराया था, जो समुद्र तल से 2934 मीटर उपर है।

 भारत का नाम दुनिया में रोशन करना अंकित का सपना

अंकित सेन ने पिछले वर्ष 26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे माउंट किलिमंजरों में राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर रिकार्ड बनाया था। इसके बाद 15 अगस्त 2023 को यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे माउंट एलब्रुस पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया था। अंकित का कहना है कि अभी तक उन्होंने महाद्वीप में भारत का ध्वज लहराकर अपना एक सपना  पूरा कर लिया है। पर अंकित का बड़ा सपना यह है  की वह विश्व के सातों महाद्वीप में भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराए और भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो । अंकित ने बताया उनके साथ अंकित वैष्णव, अराध्य यादव, देवकुमार, मुगल सादाब भी इस यात्रा में शामिल हैं। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *