पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मशहूर चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र जामदार का जन्मदिन आज मनाया गया। इस मौके पर समन्वय सेवा केंद्र में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया और यह भी संकल्प लिया कि खून की कमी की वजह से वे किसी की जान नहीं जाने देंगे।
इस मौके पर शहर के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों साधु संतों और आम नागरिकों ने पहुंचकर डॉक्टर जितेंद्र जामदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।
HIGHLIGHTS