पलपल इंडिया प्रतिनिधि,हाथरस । हाथरस में एक सत्संग कार्यक्रम के समापन के दौरान भगदड़ मच गई थी।जिसमें अभी तक 123 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के पिलखना में हाथरस के सिकंदराराउ में सत्संग के दौरान हुई चार मौत को लेकर राहुल गांधी ने एक ही गांव के दो परिवारों से मुलाकात की और उनको सांत्वना दी, जिसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं राहुल गांधी ने मौजूदा सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस दौरान राहुल गाँधी ने प्रशासन से बाबा को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग रखी है। वहीँ जब राहुल ने मृतकों की पारिवारिजनों से बातचीत की तो उन्होंने बताया जिस तरह की घटना हुई है इसके पीछे आरोपी बाबा की तत्काल गिरफ्तारी होना अति आवश्यक है। इतने लोग मौत के भंवर में समा गए लेकिन अब तक बाबा गिरफ्तार नहीं हुआ। जिसको लेकर उनके द्वारा आरोपी बाबा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
राहुल गाँधी ने मृतक के परिवारीजनों को आश्वासन देते हुए पूरे मामले को संसद में उठाने की बात की है। वहीँ राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रशासन की देखरेख में कमी है लपारवाही हुई है। राहुल ने कहा, ”मुआवजा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए… परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।”