पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबेरा। एमपी के दमोह जिले की जंप जबेरा के ग्राम सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग घुटनों तक भरे नाले को पार कर रहे है क्योंकि श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ता नही है। जिससे सरकार के ग्रामीण विकास के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। सिग्रामपुर जहां श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। बरसात में गांव में किसी की मौत हो जाती है, तो अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। और लोगों को -नाले को पार करके अंत्येष्टि को जाना पड़ता है सिंग्रामपुर ग्राम में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है। बारिश के दिनों में लोग नाले में घुटनो पानी को पार कर श्मशान घाट तक जाते हैं और अपनों का अंतिम संस्कार करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सिग्रामपुर ग्राम के दोनो श्मशान घाट में टीन शेड तक नहीं है। ऐसे में वारिश के मौसम में केरोसिन और टायर से दाह संस्कार करना पड़ पड़ता है। क्योंकि बारिश के कारण चिता ठीक से जल नहीं पाती सिग्रामपुर ग्राम के लोगों ने श्मशान घाट के रास्ते में पड़ने वाले नाले पर स्टाफ डेम कम रपटा और पहुंच मार्ग बनवाने की मांग की है।
HIGHLIGHTS