साढ़े तीन साल से सिर्फ नर्मदा जल पर जिंदा हैं भैया जी, बताये मां नर्मदा के गूढ़ रहस्य!जानिए पूरी खबर

By: PalPal India News
July 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर करीब साढ़े तीन साल से बिना आहार के सिर्फ नर्मदा जल पीकर नर्मदा परिक्रमा कर रहे। समर्थ नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ भैया जी सरकार ने आज मां नर्मदा के गूढ़ रहस्य लोगों को बताए जानिए मां नर्मदा की महिमा मूल आधार शक्तियों के गूढ़ रहस्य हरियाली अमावस्या पर जबलपुर के भवर ताल गार्डन स्थित संस्कृति भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में समर्थ भैया जी सरकार ने मौजूद सैंकड़ों लोगों को ऐसी ऐसी बातें बताई जो उन्होंने नर्मदा परिक्रमा के दौरान देखी और महसूस की इसमें नर्मदा की महिमा के साथ साथ कई ऐसे चमत्कार भी उन्होंने बताए जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए, और उस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था लेकिन समर्थ भैया जी सरकार ने वह सब कुछ अपनी आंखों से देखा और महसूस किया। भैया जी सरकार इस कार्यक्रम में वे डॉक्टर भी मौजूद थे। जिन्होंने कुछ ही दिनों पहले समर्थ भैया जी सरकार पर रिसर्च किया था कि कैसे कोई इंसान इतने सालों तक सिर्फ नर्मदा जल के सहारे जिंदा रह सकता है। इस कार्यक्रम में समर्थ भैया जी सरकार के मुख से मां नर्मदा की महिमा सुनने के लिए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और हर वर्ग के लोग खासतौर पर नर्मदा भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

HIGHLIGHTS

समर्थ भैया जी सरकार ने बताई मां नर्मदा की महिमा।

साढ़े तीन साल से सिर्फ नर्मदा जल पर जिंदा हैं भैया जी सरकार।

नर्मदा परिक्रमा के दौरान हुए अनुभव किए साझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *