पीटीएस जबलपुर में 100वां दीक्षांत परेड समारोह हुआ सम्पन्न,पुलिस विभाग में 140 नए आरक्षक शामिल

By: PalPal India News
July 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पीटीएस एसएएफ 06वीं बटालियन जबलपुर में विशेष सशस्त्र बल के 140 नव आरक्षकों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई परेड की सलामी मुख्य अतिथि जबलपुर रेंज के आई जी अनिल सिंह कुशवाह ने ली सलामी के बाद परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की 22 बटालियनों से आये कुल 140 नव आरक्षकों द्वारा शानदार पासिंग आउट परेड का प्रदर्शन किया गया। दीक्षांत परेड पर नव प्रशिक्षित जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ 6वीं बटालियन के कमाण्डेन्ट सिद्धार्थ चौधरी द्वारा दिलाई गई। मुख्य अतिथि अनिल सिंह कुशवाह द्वारा समस्त नव आरक्षकों को शानदार परेड के प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण पूर्ण करनें पर उन्हें शुभकामनायें दी गई व प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं बेस्ट प्रदर्शन करनें वाले जवानों को नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत किया गया व उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

HIGHLIGHTS

  • पुलिस विभाग में 140 नए आरक्षक शामिल
  • पीटीएस जबलपुर में 100वां दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न
  • आईजी जबलपुर द्वारा ली गई सलामी
  • नव प्रशिक्षित आरक्षकों द्वारा परेड की शानदार प्रस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *