पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मदन महल थाना पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े नौ हजार रुपए नगद और सट्टा पट्टी बरामद की है पुलिस और क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजयनगर के एकता चौक में एक व्यक्ति सट्टा खिला रहा है। खबर के बाद मौके पर दबिश दी गई तो सूरज नाम का एक युवक पुलिस को सट्टा खिलाते मिला, जिसे गिरफ्तार किया गया और उसके पास से नगद रुपए और सट्टा पट्टी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ अन्य स्थानों में भी मामले दर्ज हैं।
HIGHLIGHTS