सफाई व्यवस्था चरमराई,सियासत गरमाई,कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के खिलाफ किया प्रदर्शन

By: PalPal India News
July 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था चार दिनों से ठप पड़ी हुई है। कर्मचारी हड़ताल पर है जिसे लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में आज कांग्रेस पार्षद दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सभी 16 जोनों में महापौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। महापौर के पोस्टर हाथों में लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में धक्का मुक्की भी हुई। कांग्रेस पार्षद दल ने कहा है कि पूरा शहर कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है लेकिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने के लिए महापौर या नगर निगम आयुक्त ने कोई पहल नहीं कि, यदि एक-दो दिन के अंदर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस इसे लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

HIGHLIGHTS

  • सफाई व्यवस्था चरमराई,सियासत गरमाई।
  • नगर निगम के सभी 16 जोन में प्रदर्शन।
  • कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के खिलाफ किया प्रदर्शन।
  • महापौर के पोस्टर हाथ में लेकर की नारेबाजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *