पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर थाना माढेाताल की टीम द्वारा 1 आरोपी को 950 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आई टी आई के सामने शिवशक्ति नगर मे तुषार बेन अपने किराये के कमरे मे अवैध रूप से शराब रखे हुए है जिसको बेचने की फिराक मे है सूचना पर तत्काल दबिश दी गई जहॉ एक युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर घर की ओर भागने लगा एवं कमरे में घुस गया जिसे पीछा करते हुये कमरे में पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम तुषार बेन बताया । कमरे में 7 बोरिया रखी हुई थी जिन्हें चैक करने पर 7 बोरियों में 950 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख रूपये की होना पायी गयी जिसे जप्त किया गया।