पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय किडनी रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दिल्ली के बड़े प्राइवेट अस्पताल की महिला डॉक्टर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश से सम्बंधित इस रैकेट में दिल्ली की महिला डॉक्टर किडनी निकालती थी और इसके बदले पैसे लती थी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बांग्लादेश से लेकर राजस्थान तक चल रहे इस अवैध किडनी रैकेट को चलाने के आरोप में 50 साल की एक महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह महिला डॉक्टर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल की बड़ी डॉक्टर है। महिला डॉक्टर अभी तक में 15 से 16 ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी है दिल्ली पुलिश के मुताबिक ये पूरा रैकेट बांग्लादेश से संचालित हो रहा था ।इसके लिए बांग्लादेश में रैकेट के लोग डायलिसिस सेंटर जाते थे और वहां पर देखते थे कि किस मरीज को किडनी की जरूरत है, और उसकी पैसे देने की क्षमता कितनी है। अगर कोई मरीज़ २५ से 30 लाख रूपए देने को तैयार हो जाता था तो उसे इंडियन मेडिकल एजेंसी के जरिये भारत भेज दिया जाता था।
इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए बांग्लादेश के किसी गरीब को पैसों का लालच देकर किडनी देने के लिए तैयार किया जाता था फिर नकली दस्तावेज बनवा कर महिला डॉक्टर के जरिए उसकी किडनी निकलवा लेते थे। बांग्लादेश के इस रैकेट के मामले में पहले राजस्थान पुलिस ने अहम खुलासा किया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही शुरू की जिसके बाद महिला डॉक्टर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरी वारदात के बाद महिला डॉक्टर को अपोलो अस्पताल से ससपेंड कर दिया गया है।