पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मूंग खरीदी शुरू न किए जाने से किसानों का आक्रोश भड़क उठा है। इसके विरोध में भारतीय किसान संघ ने आज धरना प्रदर्शन किया। किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर में धरना दिया और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयों का कहना है कि अभी तक मूंग खरीदी के केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में किसान अपनी मूंग की फसल बेचे तो कहां बेचे इसके साथ-साथ सरकार ने यह भी तय कर दिया है की प्रति किसान सिर्फ आठ क्विंटल मूंग खरीदी जाएगी। ऐसे में किसान अपनी बाकी की फसल कहां बेचेगा यदि वह डायरेक्ट बाजार में बेचता है तो उसे उतने दाम नहीं मिलेंगे जितने उसे मिलना चाहिए।इसलिए आज मंगलवार के दिन किसानों ने धरना प्रदर्शन किया,और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारबाजी की।
HIGHLIGHTS