पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए गठित किए गए गरुड़ दल ने हीरा स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने किचन में बनाई जा रही मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता देखी और यह भी देखा कि वहां साफ सफाई है या नहीं, इसके साथ ही कई मिठाइयों के सैंपल भी लिए गए जो जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। खाद्य विभाग और पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में खानपान की सामग्री का विशेष तौर पर ध्यान देना जरूरी है, इसलिए यह कार्यवाही लगातार की जा रही है ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ ना हो सके।
HIGHLIGHTS