गायत्री शक्तिपीठ द्वारा रोपे जाएंगे 51 हजार पौधे,युवा जागृति एवं हरित क्रांति हेतु होगा दो दिवसीय कार्यक्रम

By: PalPal India News
July 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर गायत्री शक्तिपीठ जबलपुर के मुख्य ट्रस्टी बीबी शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया गया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार जबलपुर द्वारा दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम रखा गया है। दिनांक 13 जुलाई दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे से देव संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलपति एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्देशक डॉक्टर चिन्मय पांड्या द्वारा युवाओं को उनकी खोई हुई शक्तियों का बोध कराने तथा प्रबुद्ध वर्ग को राष्ट्र के लिए जागृत कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने हेतु एक विशेष सन्गोष्टी मानस भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई है।

उप जोन प्रभारी नरेश तिवारी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे से घुघरा घाट लम्हेटा जबलपुर में धरती मां की गोद को हरा-भरा कर पृथ्वी पर बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से और पर्यावरण को बचाने का संदेश पौधारोपण के माध्यम से दिया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • गायत्री शक्तिपीठ द्वारा रोपे जाएंगे 51 हजार पौधे
  • देखरेख कर उन्हें दिया जाएगा वृक्ष का रूप
  • युवा जागृति एवं हरित क्रांति हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *