पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर कहने को तो जबलपुर स्मार्ट सिटी है लेकिन असलियत ये है कि यहां के लोग अभी भी पीने के पानी के लिए मोहताज हैं और क्षेत्र में नालियों तक की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण उनके घरों में पानी भरता है। हम बात कर रहे हैं चंडाल भाटा की जहां स्मार्ट सिटी का ऑफिस बना हुआ है। ठीक उसी जगह पर लोग बिना पानी और बिना नालियों के परेशान हो चुके हैं।
यहाँ रहवासी लोगों का कहना है कि वोट मांगने तो सभी आते हैं लेकिन जीतने के बाद पलट कर क्षेत्र में वापस नहीं देखते। कई सालों से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उनका वहां रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों का ये भी कहना है की थोड़ी सी बारिश में ही पानी इतना भर जाता है कि घरों के अन्दर पानी आने लगता है। नाली वनवाने का भरोसा सारे नेता करते तो है लेकिन कोई भी नेता जीतने के बाद यहाँ झाकने भी नई आता है।