पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना में एक महिला की दो बेटों के साथ उसके ही घर में हत्या कर दी गई। पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिवार एक दिन पहले ही किराये के मकान में रहने पहुंचा था। मामला शहर के नजीराबाद इलाके में बुधवार सुबह का है। सूचना मिलते ही एसपी आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
सतना में रह मजदूरी करता था परिवार
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, राकेश चौधरी तिघरा गांव का रहने वाला था। सतना में रहकर मजदूरी करता था। उसने नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। परिवार मंगलवार को ही यहां रहने आया था।
सुबह मालकिन ने देखी लाश
बुधवार सुबह आवाज नहीं आई तो मकान मालकिन देखने पहुंची। यहां संगीता , उसके दो बेटों- निखिल और ऋतिक की लाशें दिखीं। राकेश घर पर नहीं था।
उधर, जीआरपी को रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली। अज्ञात के नाम पर मामला दर्ज पतासाजी करने नजदीकी थानों को जानकारी दी गई। नजीराबाद थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान राकेश चौधरी के तौर पर हुई।,
‘पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। कमरे में मिली तीनों बॉडीज को देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। टीम हर एंगल पर जांच कर रही है। पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। बॉडी से सिर और दोनों हाथ गायब हैं। ‘
HIGHLIGHTS