पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर।जबलपुर Shaadi.com के जरिए एक युवती के साथ धोखाधड़ी हुई। किसी तरह पीड़ित युवती गुलाबी गैंग के संपर्क में आई तब कहीं जाकर वह जबलपुर पहुंची। जबलपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए पीड़िता ने बताया कि shaadi.com से उसके पास फोन आया। जिसके जरिए उसकी पहचान विनय राजपूत नाम के एक लड़के से हुई लड़का जबलपुर आया।
उससे मिला और फिर उसे घर वालों से मिलवाने के नाम पर मुंबई और फिर सूरत ले गया। इसी बीच उसने युवती के जेवर एटीएम और नगद रुपए हड़प लिए। युवती ने जब फोन लगाया तो युवक का फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद युवती ने गुलाबी गैंग की पूर्णिमा वर्मा से संपर्क किया हैरानी की बात तो यह है, कि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गुलाबी गैंग की पूर्णिमा वर्मा ने बताया कि एक जुलाई से लागू हुए नए कानून के तहत यदि पीड़िता पुलिस के अधिकारियों को व्हाट्सएप पर अपने साथ हुए। अपराध की जानकारी देती है तो पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ेगी लेकिन जबलपुर की पुलिस पूरी तरह से निकम्मी हो चुकी है, जिसने कई मैसेज करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया और पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखी।
HIGHLIGHTS