पिता के घर न आने पर बेटे ने किया फोन ट्रेस लोकेशन पर पहुंचे परिजन तो उड़े होश

By: PalPal India News
November 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। गुजरात के अहमदाबाद में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब बेटे ने अपने पिता को ढूंढने के लिए अपने पिता की लोकेशन ट्रैस किया और जब उसके पिता का पता चला तो वहा पर पिता तो मिले लेकिन मृत अवस्था में। दरअसल बेटे ने आईफोन के जरिए अपने खोए हुए पिता को खोज लिया, लेकिन जब परिजन उस जगह पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, उन्हें वहां उस लड़के के पिता की लाश मिली, जिसका सिर कुचला हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, वह प्रॉपर्टी डीलर थे।

दरअसल गुरुवार दोपहर को दीपक पटेल घर से निकले और कहाँ की वे कुछ घंटों में वापस आ जाएंगे लेकिन बहुत देर होने तक वापस नहीं लौटे तो मां ने अमेरिका में बैठे बेटे को इसकी जानकारी दी। बेटे ने फोन ट्रैक किया तो परिजन उस जगह पर पहुंचे। यहां उन्हें पिता की लाश मिली, जिसका सिर कुचला हुआ था।

आईफोन की ट्रैकिंग सुविधा के जरिए जो, लोकेशन मिली वहां पर शुक्रवार की सुबह गरोडिया गांव के पास रिश्तेदारों ने पटेल का शव बरामद किया। उनके सिर पर गंभीर चोटें थीं और आसपास खून के धब्बे फैले हुए थे। बोपल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बीटी गोहिल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारी संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं और फोरेंसिक विशेषज्ञों से सहायता मांग रहे हैं।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक दीपक पटेल की हत्या पीट-पीटकर की गई, लेकिन हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है। जांचकर्ता विभिन्न संभावनाओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें भूमि सौदे भी शामिल हैं जिनकी वजह से उनकी किसी से दुश्मनी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *