धनवंतरी नगर क्षेत्र नंदन विहार के मकान में मिली लाश,10 दिन पुरानी बताई जा रही लाश,मचा हड़कंप

By: PalPal India News
July 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के धनवंतरी नगर क्षेत्र में मूर्ति लाल साहू के मकान में किराए से रह रहे गुलशन मल्होत्रा की लाश मिलने से सनसनी मच गई गाजियाबाद के रहने वाले गुलशन जबलपुर में रहकर जबलपुर हॉस्पिटल में डाइटिशियन का काम करते थे जो 30 जून से अपने घर के बाहर नहीं निकले थे देर रात को कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो कमरे में गुलशन मल्होत्रा का शव बिस्तर पर पड़ा था पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है मौत किस वजह से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा होगा

HIGHLIGHTS

  • धनवंतरी नगर क्षेत्र नंदन विहार के मकान में मिली लाश
  • किराए के मकान में रह रहा था गाजियाबाद निवासी गुलशन मल्होत्रा
  • 10 दिन पुरानी बताई जा रही लाश,मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *