सतना के अभिषेक को मिला दादा साहब फाल्के फिल्म पुरस्कार देखे विडियो

By: PalPal India News
July 12, 2024

सतना के रहने वाले अभिषेक को मिला दादा साहब फाल्के फिल्म पुरस्कार,इन्हें यह पुरस्कार समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने पर मिला है। अभिषेक अभी वर्तमान में भोपाल में माइनिंग कंसल्टेंट है ।

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर सतना के मूल निवासी अभिषेक निगम को समाज सेवा के क्षेत्र में बेटरमेंट आफ़ सोसायटी कटेगरी में दादा साहब फाल्के फिल्म पुरस्कार 2024 दिया गया। अभिषेक वर्तमान में भोपाल में माइनिंग कंसल्टेंट है ,उनकी शिक्षा दीक्षा सतना में ही हुई है ।यह पुरस्कार महाराष्ट्र इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आर्गेनाइजेशन द्वारा मुंबई में आयोजित किया गया था। अभिषेक निगम ने बताया कि उनके संस्थान श्री राम माइनिंग एवं जियोटेक द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के कटनी,भोपाल ,इंदौर सहित अन्य जिलों में पर्यावरण, शिक्षा स्वास्थ्य जैसे सामाजिक कार्यों में लोगों के जीवन स्तर सुधारने हेतु कार्य किए गए हैं। इन कार्यों के आधार पर ही उनका इस पुरस्कार में चयन हुआ था। इस पुरस्कार को उन्होंने अपनी पूरी टीम की मेहनत का नतीजा माना है।

HIGHLIGHTS

  • सतना के अभिषेक को मिला दादा साहब फाल्के फिल्म पुरस्कार।
  • भोपाल में माइनिंग कंसल्टेंट हैं अभिषेक।
  • समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने पर मिला पुरुस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *