लाल हवेली होटल का कारनामा,शादी समारोह में मचा हड़कंप बीमार पड़े कई लोग

By: PalPal India News
July 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर यदि आप लाल हवेली अंडर द ग्रैंड होटल में किसी कार्यक्रम को करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि नाम बड़े और दर्शन छोटे की कहावत इस होटल पर बिल्कुल सटीक बैठती है। इस होटल में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा नाश्ता दिया गया। जिसे खाकर परिवार के कई लोग बीमार पड़ गए। होटल प्रबंधन ने परिवार के लोगों को नाश्ते में सेंड विच और समोसा परोसा जिसे खाने के बाद सभी को उल्टियां और दस्त होने लगे, कई का सिर चकराने लगा देखते ही देखते शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

इसकी शिकायत परिवार के लोगों ने होटल प्रबंधन से भी की लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। एक समारोह के लाखों रुपए लेने वाले लाल हवेली अंडर द ग्रैंड होटल प्रबंधन ने लोगों की एक नहीं सुनी होटल का सेंड विच और समोसा खाकर बीमार पड़े बच्चो और परिजनों का कहना है ,की उसने आलू सड़े हुए डाले गए थे जिसकी वजह से उन्हें उल्टी दस्त होने लगे।

HIGHLIGHTS

  • लाल हवेली अंडर द ग्रैंड होटल प्रबंधन का कारनामा।
  • लाखों रुपए वसूलने वाले होटल का नाश्ता खाकर कई बीमार।
  • शादी समारोह में मचा हड़कंप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *