पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह जिले के नोहटा थाना की बनवार चौकी के ग्राम हरदुआ मानगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। गरज चमक के साथ हुई वारिश से बचने के लिए ग्राम हरदुआ मानगढ़ में खेत से लौट रहे बुजुर्ग दंपति सहित एक अन्य व्यक्ति महुआ में पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी दौरान तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे पहाड़ी आदिवासी और उसकी पत्नी प्रेम रानी और टिक्कू आदिवासी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया।
जहां पर वृद्ध पहाड़ी आदिवासी को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वही उसकी पत्नी प्रेम रानी और टिक्कू आदिवासी का उपचार जिला अस्पताल में किया गया। लेकिन कुछ समय बाद उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला प्रेम रानी की भी मौत हो गई। वही टिक्कू आदिवासी की हालत गंभीर बताई जा रही है एक साथ बुजुर्ग दंपत्ति की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
HIGHLIGHTS