पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर लोक निर्माण विभाग ने एक ऐप लॉन्च किया है इस ऐप का नाम लोकमत रखा गया है। इस ऐप की खासियत यह है कि लोक निर्माण विभाग की किसी भी सड़क में यदि किसी को भी गड्ढा दिखता है, तो वह फोटो खींचकर इस ऐप में डाल सकता है जियो टैग वाले ऐप में वह फोटो सीधे अधिकारी के पास जाएगी और अधिकारी को 7 दिन के अंदर सड़क को रिपेयर करके उसकी फोटो वापस ऐप पर अपलोड करनी होगी।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह काम चुनौती पूर्ण है, लेकिन लोगों की सहूलियत के लिए कुछ भी करना पड़े तो किया जाएगा। इससे अधिकारियों की जवाब देही भी तय होगी और लोगों को जल्द से जल्द खराब सड़कों से निजात मिलेगी।
HIGHLIGHTS