पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बहराइच उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की अव्यवस्था का एक नमूना सामने आया है। बीच सफर में धोखा देती बसों की लिस्ट में बहराइच की घटना भी शामिल हो गई है। दरअसल, अवध बस स्टैंड से रूपडिहा जा रही बस रास्ते में पंक्चर हो गई। इसके बाद जो हुआ, वह परिवहन विभाग की अव्यवस्था को उजागर करने वाला था। बस को ठीक कराने से कंडक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। पैसे न होने का हवाला दिया।
इसके बाद यात्रियों ने 11 सौ रुपए चंदा इकट्ठा कर टायर को बनवाया गया। इसके बाद बस आगे के लिए रवाना हो गई। परिवहन निगम की जांच में पूरे मामले में ड्राइवर- कंडक्टर की लापरवाही के कारण गाड़ी की टायर कटने की बात सामने आई। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
HIGHLIGHTS