पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर गढ़ा बजरिया के कई घरों में लगे स्मार्ट मीटरों ने इस बार जो बिल उगला है, उसे देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई जिनका बिल 100 रुपए तक आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उन्हीं का बिल 5000 रुपए आया तो किसी का बिल 10 हजार रुपए तक भी आ गया।
ऐसे उपभोक्ताओं के साथ कांग्रेस ने आज सूपा ताल स्थित मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय में प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने अधिकारियों को वे बिजली बिल दिखाए जो लोगों को थमाए गए हैं, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर गढ़ा बजरिया के घरों से स्मार्ट मीटर नहीं निकाले गए तो कांग्रेस के कार्यकर्ता खुद मीटर निकालकर फेंक देंगे।
HIGHLIGHTS