पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नरसिंहपुर जबलपुर में निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने पहली बार बयान दिया। नरसिंहपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा की साल में एक बार 10% से ज्यादा कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता अगर किसी भी प्रकार की शिकायत स्कूल प्रबंधक की मिलती है, तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार जबलपुर में ऐसा हुआ जहां पर निजी स्कूलों द्वारा बड़ाई गई फीस को स्कूल संचालकों से अभिभावकों को वापिस कराई गई।
HIGHLIGHTS