पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह नोहटा थाना क्षेत्र की व्यारमा नदी किनारे कनिया घाट पिता के साथ नहाने गए बच्चे को मगरमच्छ ने शिकार बना लिया। मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया और उसे निगल लिया। एसडीआरएफ की टीमें पुलिस फारेस्ट बल नदी में रेस्क्यू कर रही है लेकिन अभी तक बच्चे का शव नही मिला है । ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े थे।
वन विभाग के आला अधिकारी, नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंच गए वहीं जिला प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एसडीआरएफ की टीम एवं वन विभाग को रेस्क्यू के लिए निर्देशित किया है शनिवार की सुबह कनिया घाट में हटरी निवासी अर्जुन सिंह लोधी अपने बच्चे 9 वर्षीय कृष्ण के साथ नदी में नहाने गया था इसी बीच नदी में एक मगरमच्छ ने बालक कृष्ण पर हमला कर उसे पानी में गहराई तक खींच लिया।
बताया जा रहा है कि मगरमच्छ कृष्णा को जिंदा निगल गया। बालक के कपड़े नदी किनारे मिले है हालंकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह, वन रेंजर विक्रम चौधरी, प्रधान आरक्षक श्री राम, सहित पुलिस वन विभाग टीम एसडीआरएफ/होमगार्ड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटी हुई है।
HIGHLIGHTS