पलपल इंडिया प्रतिनधि। नर्मदा का तट ग्वारीघाट कार्तिक पूर्णिमा के दिन 5100 दियों की रोशनी से जगमगा उठा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा देव दीपावली के दिन गंगा शुद्धिकरण अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को घाट पर आटे के दीपक दान करने का संदेश दिया गया और उनसे अपील की गई कि वे नर्मदा में दीपदान ना करें। उसके साथ-साथ एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी हुआ जिसमें कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की। अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों का कहना है कि उनका यह अभियान फरवरी 2009 से जारी है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
HIGHLIGHTS