स्मार्ट मीटर से लगा बिजली बिल का करंट,रोज कमाने खाने वालों के आ रहे ढाई से 3 हजार रुपए बिल

By: PalPal India News
July 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर क्या लगाए लोगों के ऊपर मानो बिजली बिल पहाड़ टूट पड़ा हो जिनके बल 300 और ₹500 आते थे उनके बिल अब ढाई से ₹3000 आने शुरू हो गए हैं। इसे लेकर क्रेशर बस्ती के लोगों ने आज पुरवा जोन के मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी कार्यालय में प्रदर्शन किया और अधिकारियों को अपने बिल दिखाए लोगों का कहना है, कि पहले उनके बिल 300 से ₹500 तक आते थे लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगा है।

उनके बिल ढाई से ₹3000 रुपए के आ रहे हैं और जिनके घर स्मार्ट मीटर नहीं लगा है। उनके बिल अभी भी 300 से 500 रुपए ही आ रहे हैं लोगों ने साफ तौर पर कह दिया है, कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं निकाले गए तो वे बिल जमा नहीं करेंगे और यदि बिजली विभाग के कर्मचारियों में हिम्मत है तो वे लाइट काटकर दिखाएं।

HIGHLIGHTS

  • स्मार्ट मीटर से लगा बिजली बिल का करंट।
  • रोज कमाने खाने वालों के आ रहे ढाई से 3 हजार रुपए बिल।
  • क्रेशर बस्ती के लोगों ने बिजली दफ्तर में किया प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *