तीन गोल्ड मेडल लेकर कृतिका ने शहर को किया गौरवान्वित

By: PalPal India News
July 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई विजय कुमार इंदुराख्या की छोटी बेटी एडवोकेट कृतिका इन्दुरख्या ने शहर को गौरवान्वित किया है। बचपन से ही मेधावी छात्रा रही कृतिका ने डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक लगातार अव्वल स्थान हासिल किया। शनिवार को तृतीय दीक्षांत समारोह में BA.LL.B. (Hons.) Batch : 2017-2022 की मेघावी छात्रा कृतिका इंदुरख्या जो कि वर्तमान में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में प्रेक्टिस कर रही है, तीन स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश .डी.वाई.चंद्रचूड़ इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे, इसके साथ ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ, इलाहबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली, उत्तरप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय व अन्य विशिष्टजन इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी ने कृतिका को उसके वकालत जीवन के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।

HIGHLIGHTS

  • तीन गोल्ड मेडल लेकर शहर को किया गौरवान्वित।
  • जबलपुर के प्रतिष्ठित व्यवसाई विजय कुमार की बेटी हैं कृतिका।
  • तीन गोल्ड मेडल लेकर शहर को किया गौरवान्वित।
  • डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ का दीक्षांत समारोह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *