व्यारमा नदी में मिला 8 साल के मासूम कृष्णा लोधी का शव

By: PalPal India News
July 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह बीते दिवस नोहटा पुलिस थाना के ग्राम हटरी स्थित व्यारमा नदी में कनिया घाट पर पिता के साथ नहा रहे 8 वर्षीय मासूम कृष्णा लोधी को एक मगरमच्छ देखते ही देखते जबडों में दबोचकर पानी के अंदर ले गया था। स्थानीय स्तर पर मासूम को बचाने का प्रयास किया गया फिर एसडीआर‌एफ की टीम ने अपने स्तर पर प्रयास किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मगरमच्छ क‌ई बार पानी की सतह पर आया तब लोगों ने उसके जबडे में मासूम को दबे हुए भी देखा, एसडीआर‌एफ की टीम ने नदी में तेज रफ्तार से मोटर वोट से चक्कर भी लगाये लेकिन ना तो मासूम मिला और ना ही मगरमच्छ पकडा जा सका।

आज सुबह फिर एसडीआर‌एफ की टीम नदी में पहुंची तब मासूम का शव मिल गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोटर वोट की वजह से मगरमच्छ ने मासूम को छोड दिया होगा लेकिन तब तक उसकी जान चली गयी थी, जैसे ही मासूम के शव मिलने की खबर फैली ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गये। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को‌ पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया, बता दें कि व्यारमा नदी में काफी संख्या में मगरमच्छ है जो आयेदिन इंसानो पर हमला कर रहे है।

HIGHLIGHTS

  • व्यारमा नदी में मिला 8 साल के मासूम कृष्णा लोधी का शव
  • व्यारमा नदी में मिला 8 साल के मासूम कृष्णा लोधी का शव
  • नहाते वक्त मगरमच्छ ने किया था हमला
  • दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत हतरी गांव की घटना

69 responses to “व्यारमा नदी में मिला 8 साल के मासूम कृष्णा लोधी का शव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *