पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर पाटबाबा मंदिर सेट्रल स्कूल के पास रिटायर एसआई के परिजनों पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। हमले में वृद्धा की मौत हो गई। परिजन अपनी कार से डिंडोरी से जबलपुर आ रहे थे। तभी लूट के उद्देश्य से दो युवकों ने कार में पत्थर से हमला कर दिया जिसमें वृद्धा के सिर में एक पत्थर लग गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रिटायर एसआई नीरज शुक्ला का परिवार देररात कार से डिंडोरी से जबलपुर आ रहा था। तभी पाटबाबा सेट्रल स्कूल के पास दो युवकों ने पहले कार को रोकने की कोशिश की। ड्रायवर ने जब कार नहीं रोकी तो दोनों युवकों ने कार पर पत्थर से हमला कर दिया। कार में बैठी 62 वर्षीय विराजमणी दुबे को सिर में पत्थर लग गया जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौत हो गई, जबकि कार में सवार दुर्गानगर निवासी रश्मि तिवारी और दीपांशु शुक्ला को हल्की चोटें आई है। पूरा परिवार खेती काम से डिंडोरी गया हुआ था पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
HIGHLIGHTS