पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नरसिंहपुर के बकोरी महमदपुर के टोल कर्मियों की गुंडगर्दी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे टोलकर्मी बड़ी बेरहमी से एक युवक को लाठी डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार युवक व उनकी फैमिली इसी टोल नाके से निकल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और टोल नाके के कर्मचारी बदतमीजी करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई।
इसके बाद युवक को पकड़कर कमरे में ले जाया गया जहां पर लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की गई। लगातार टोल नको पर गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि टोल नाके पर इस झगड़े का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ। नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना प्रभारी को प्रकरण में तत्काल तस्दीक कर मामला पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।
HIGHLIGHTS