16 जुलाई को लगेंगे वृहद स्तर पर 11 लाख पौधे,कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ली अधिकारियों की बैठक

By: PalPal India News
July 15, 2024

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज वृक्षारोपण के संबंध में सभी जिलाधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि 16 जुलाई को वृहद स्तर पर “एक पेड़ मां के नाम* अभियान अंतर्गत लगाना है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से उनके टारगेट की जानकारी लेकर कहा कि, सुरक्षित स्थान पर स्वस्थ पौधे लगाए। साथ ही उसकी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम भी करें ।पौधे लगाने की तकनीक का उपयोग करें ताकि पौधे जीवित रहे । उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा।अभियान अंतर्गत जिले में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

HIGHLIGHTS

16 जुलाई को लगेंगे 11 लाख पौधे

जिला स्तर से पंचायत स्तर तक होगा वृक्षारोपण

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ली अधिकारियों की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *