पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जबरदस्त हंगामे के बीच नगर निगम का बजट पास हो गया। बजट पास होने के पहले नगर निगम में सत्ता और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई। शहर विकास को लेकर विपक्षी पार्षदों ने जहां सत्ता पक्ष को घेरा वही सत्ता पक्ष ने बहुमत के आधार पर बजट को पास कर दिया। बजट पास होने के बाद विपक्ष के पार्षद गर्भ गृह में धरने पर बैठ गए और उन्होंने सत्ता पक्ष पर मनमानी के आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि सदन में तो बहुमत से बजट पास हो गया लेकिन अब संघर्ष सड़क पर होगा।
सत्ता पक्ष के पार्षद और नगर निगम अध्यक्ष का कहना है कि बजट पर चर्चा ना करके कांग्रेस पार्षद हंगामा कर रहे थे बजट शहर विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और इसलिए उसे पास कर दिया गया।
HIGHLIGHTS