पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर 20 जुलाई को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एण्ड इन्फार्मेशन सेन्टर, में ‘’रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-2024’’ का आयोजन होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य महाकौशल क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने हेतु उद्योग जगत को एकत्रित करना है, ताकि उन्हें आपसी समझ, उच्चतम स्तर के व्यापारिक समाधान और स्थानीय संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया की इसके लिए अभी तक 32 सौ से ज्यादा निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
HIGHLIGHTS