पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर निशाना,नीट परीक्षा रद्द करने की मांग के साथ योजनाओं की समीक्षा की

By: PalPal India News
July 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह का आज नगर आगमन हुआ। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर जहां केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वही मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की मिली भगत बताई। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट परीक्षा को निरस्त करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा कर रही है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा की मोदी जी 400 पार की बात कर रहे थे लेकिन बीजेपी ढाई सौ भी पार नहीं कर पाई। उन्होंने स्मार्ट मीटर के लगाये जाने की भी निंदा की और कहा की इसके लगने के बाद जिन गरीब लोगों के 200-400 बिल आते थे आज वो हजार से ज्यादा बिल के आने से परेशान है। लाडली बहन योजना की भी निंदा करते हुए बोले की 1200 रूपए खाते में डालने के बाद 5 गुना बहनों के खाते से निकलवाने की योजना है ये कि एक तरफ इन्होने बहनों को कुछ रूपए दिए और दूसरी तरफ महंगाई बढ़ा दी हर चीज के दाम बढ़ा दिए।

HIGHLIGHTS

  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर निशाना।
  • नीट परीक्षा रद्द करने की मांग।
  • नर्सिंग घोटाले को लेकर भी दिया बयान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *