पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका,ईवीएम की पारदर्शिता पर उठाए सवाल।

By: PalPal India News
July 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की पारदर्शिता की मांग को लेकर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। कार्यकर्ताओं और वकीलों के साथ दिग्विजय सिंह एमपी हाईकोर्ट पहुंचे और वकीलों के जरिए उन्होंने ईवीएम को लेकर याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का समुचित पालन नदारद रहा। लिहाजा, उन्होंने टेक्निकल ग्राउंड्स पर याचिका दायर की है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा मैं हमेशा से ही सदन में लोकतंत्री व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक चर्चा कराने के पथ में रहा हूँ।मेरे कार्यकाल में विधान सभा का सत्र लगभग 70 दिन तक चलता था और लगभग हर विभाग की चर्चा सदन में होती थी बजट की लेकिन भारतीय जनता पार्टी जबसे आई है 2004 से सदन में चर्चा करने से भागते है, और इस बार भी पुरे एक दिन में सारा बजट पास कर दिया। विधान सभा में अब वही हाल जबलपुर में हो रहा है।

HIGHLIGHTS

  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका।
  • ईवीएम की पारदर्शिता पर उठाए सवाल।
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका।
  • कहा लोकसभा चुनाव में नहीं हुआ सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *