पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर 25 और 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेना आम नागरिकों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम घंटाघर के पास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन एवं इनफॉरमेशन सेंटर में होगा। इसे लेकर सेना के अधिकारियों ने महापौर जगत बहादुर सिंह अनु के साथ केंद्र का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की रूपरेखा उन्हें बताई। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने बताया कि कौन-कौन से कार्यक्रम किस तरह से होंगे ताकि नगर निगम वैसी व्यवस्थाएं कर सके। महापौर जगत बहादुर सिंह अनु ने इस बात पर खुशी जताई है कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में सेना आम नागरिकों के लिए कार्यक्रम कर रही है।
HIGHLIGHTS