पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के धुआंधार और घुगरा फाल जैसे खतरनाक स्थान सेल्फी प्वाइंट बनते जा रहा है। प्रशासन ने बोर्ड भी लगवा रखा है कि धुआंधार खतरनाक है यहां सेल्फी खींचना खतरनाक है आपकी जान भी जा सकती है फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यहां सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं। चट्टानों के बीच सेल्फी खींचना खतरनाक हो सकता है जरा सी चूक से जान भी जा सकती है लेकिन फिर भी लोगों को जान से ज्यादा सेल्फी प्यारी है, इसलिए लोग चेतावनी को दरकिनार कर सेल्फी खींच रहे हैं और खतरा मोल ले रहे हैं।
लगातार इतने हादसे होने के बाद भी लोग प्राशासन के निर्देशों को मानने तैयार नहीं है। अपनी जान जोखिम में डालकर सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं। ये जानते हुए की जरा सी चूक उनकी जान ले सकती है, पर लोगों को सेल्फी इतनी प्यारी है की वो लगातार चेतावनी मिलने के बाद भी खतरा मोल लेते नजर आ रहे है।
HIGHLIGHTS