अग्रसेन कल्याण मंडपम विजय नगर में नर्मदा पुराण शुरू, निकाली गई विशाल कलश यात्रा

By: PalPal India News
July 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर अग्रवाल नवयुवक संघ की स्वर्ण जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा के द्वारा विजयनगर स्थित अग्रसेन कल्याण मंडपम में नर्मदा पुराण का आयोजन शुरू हो गया है। 17 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित इस नर्मदा पुराण के शुभारंभ अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई जो सिर पर कलश रखे हुए थी।

इस नर्मदा पुराण में नर्मदा के उद्गम अमरकंटक से आए वहां के मुख्य पुजारी धनेश द्विवेदी नर्मदा पुराण के रहस्य से श्रद्धालुओं को अवगत कराएंगे और नर्मदा की महिमा का बखान करेंगे। शुभारंभ अवसर पर अग्रवाल सभा के तमाम पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे नर्मदा पुराण का आयोजन प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • अग्रसेन कल्याण मंडपम विजय नगर में नर्मदा पुराण शुरू।
  • शुभारंभ अवसर पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा।
  • अग्रवाल नवयुवक संघ की स्वर्ण जयंती पर आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *