उसे छह लाख रुपये दे चुका हूं… फिर भी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही’,सिपाही ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

By: PalPal India News
July 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,गाज़ियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में नगर पालिका परिषद में ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही एक युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान चल रहा था। आत्महत्या से पहले सिपाही पम्मी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में सिपाही ने कहा कि उसके गांव की एक युवती से संबंध हो गए थे। दो साल से युवती उसको ब्लैकमेल कर रही थी। इतना ही नहीं उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। सिपाही ने वीडियो में बताया कि वह युवती को दो साल में अब तक छह लाख रुपये दे चुका है, अपनी पत्नी के गहने तक बेच कर उसको रुपये दिए। आप भी देखिए सिपाही की आत्महत्या से पहले का वीडियो।

HIGHLIGHTS

  • सिपाही ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
  • उसे छह लाख रुपये दे चुका हूं… फिर भी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही’
  • ब्लैकमेलिंग से परेशान सिपाही ने दी जान
  • आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *