जबलपुर में हो रही है रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

By: PalPal India News
July 20, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर महाकौशल अंचल में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने शनिवार को जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दीप जलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने देवास, कटनी , पिपरिया और छिंदवाड़ा में में औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में 15 यूनिट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया

आयोजन में देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों और नामी कंपनियों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। ब्रिटेन, ताइवान सहित पांच देशों से आ रहे प्रतिनिधि भी कॉन्क्लेव में मौजूद हैं। कॉन्क्लेव में जबलपुर और आसपास के क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इससे करोड़ों रुपये के औद्योगिक करार हुआ।

सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित उद्योग जगत की 3500 से अधिक प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में शामिल होने वाली हस्तियों में बैद्यनाथ समूह, आईटीसी, वोल्वो आयशर, बेस्ट कार्प, एसआरएफ एवं दावत समूह जैसे प्रमुख औद्योगिक समूह भाग ले रहे।

Highlights

  • जबलपुर में हो रही है रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
  • देश-विदेश के उद्योगपति व नामी कंपनियों के सीईओ-निदेशक ने रखा निवेश का प्रस्ताव
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव उद्योगपतियों से कर रहे हैं चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *