आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भेजा कल्कि एक्टर अमिताभ बच्चन, प्रभास समेत निर्माताओं को लीगल नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

By: PalPal India News
July 22, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआचार्य प्रमोद कृष्णम ने बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, प्रभास समेत फिल्म कल्कि के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने फिल्म निर्माता, निर्दशक और अभिनेताओं से आग्रह किया है, कि सनातन धर्म के मूल्यों के साथ वे छेड़छाड़ न करें और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

हम आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म ‘कल्कि 2898’ पिछले महीने यानी जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म डायरेक्टर नाग अश्विन द्वारा निर्देशित की गई है, जो हिंदू धर्मग्रंथों पर आधारित फिल्म है। फिल्म में कमल हासन,अमिताभ बच्चन,दीपिका पादुकोण, प्रभास और दिशा पटानी ने अभिनय किया है। फिल्म में अभिनेता विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर ने कैमियो किया है। ‘कल्कि 2898’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड फिल्म ‘कल्कि 2898’ फिल्म के दृश्यों को लेकर शनिवार (20 जुलाई) को फिल्म निर्माता की टीम को लीगल नोटिस भेजा जिसमे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि इस फिल्म के जरिए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाई गई है। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए संतों के चरित्र के  दृश्य पर सवाल उठा कहाँ की इस फिल्म के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।

आचार्य ने लीगल नोटिस में लिखा, “भारत भावनाओं, आस्था और भक्ति की भूमि है। सनातन धर्म के मूल्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। सनातन के ग्रंथों में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। भगवान कल्कि नारायण हमारी आस्था के केंद्र हैं। उन्हें अंतिम अवतार माना जाता है।” भगवान विष्णु के बारे में। पुराणों में कल्कि अवतार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और इसी के आधार पर पीएम मोदी ने 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम की आधारशिला रखी।”

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि आप हमारी आस्था के साथ खेले

फिल्म को लेकर आचार्य ने कहा, “यह फिल्म हमारे धर्मग्रंथों में वर्णित बातों के विपरीत है। यह फिल्म हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। इसलिए, हमने कुछ आपत्तियां नोट की हैं और प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। हिंदुओं की भावनाओं के साथ खेलना फिल्म निर्माताओं का ट्रेंड बन गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि आप हमारी आस्था के साथ खेल सकते हैं।” फिल्म में संतों के चित्रण पर आपत्ति लीगल नोटिस में अचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘कल्कि एडी 2898’ फिल्म निर्माताओं को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में संतों का चित्रण राक्षसों के रूप में किया गया है।

पवित्र ग्रंथों के प्रति अपमानजनक

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि फिल्म ने हिंदू पौराणिक ग्रंथों में जो लिखा और समझाया गया है, उससे भगवान कल्कि के बारे में मूल अवधारणा को बदल दिया है और उक्त कारणों से, भगवान कल्कि की कहानी का  चित्रण पूरी तरह से गलत है और इन पवित्र ग्रंथों के प्रति अपमानजनक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *