मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम,दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन।

By: PalPal India News
July 22, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर शासन के निर्देश पर मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा का दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया। इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संजय सिन्हा रहे इस मौके पर संजय सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। भारत की गुरु शिष्य परंपरा की सनातन संस्कृति का जिक्र किया और कहा कि प्रथम शिक्षक माता-पिता होते हैं।

उसके बाद शिक्षक गुरु की भूमिका निभाते हैं, इसलिए युवाओं को माता-पिता और अपने गुरुजनों का सम्मान बनाए रखना चाहिए तभी वह उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही उन्होंने अपने शिक्षकों का सम्मान करके उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।

HIGHLIGHTS

  • दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन।
  • मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम।
  • मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे संजय सिन्हा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *