गोटेगांव में भारी बारिश का दौर जारी, सावन की पहली झड़ी में ही जलमग्न हुआ नगर! देखे विडियो

By: PalPal India News
July 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोटेगांव में सावन के प्रथम सोमवार से हुई भारी बारिश ने नगर पालिका परिषद के दावों की पोल खोल दी है। पहली बारिश में ही शहर के अनेक घरों में पानी भर गया। शहर के भगत सिंह वार्ड और अन्य वार्डों में जल भराव की स्थिति बनी है देर रात से हो रही बारिश कि वजह से शहर में कई जगह घरों के अंदर पानी भर गया हे ।

लोग रात से ही पानी भरे घर में रहने को मजबूर हे । नालियों का गंदा पानी घर में भर गया जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हे । नागरिकों का कहना है कि उनकी इस मजबूरी को सुनने समझने वाला कोई नहीं है हर साल नगर पालिका के द्वारा दावे किए जाते हैं। लेकिन पहली ही बारिश में इनकी पोल खुल जाती है पता नहीं कब नगर पालिका परिषद की नींद खुलेगी और उन्हें जल भराव से निजात मिलेगी।

HIGHLIGHTS

  • सावन की पहली झड़ी में ही जलमग्न हुआ नगर
  • सावन की पहली झड़ी में ही जलमग्न हुआ नगर
  • गोटेगांव में भारी बारिश का दौर जारी
  • नगर पालिका परिषद के दावों की खुली पोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *