पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बारिश से पहले जल प्लावन की स्थिति ठीक कर ली गई है, शहर में कहीं भी जल भराव जैसे हालत नहीं बनेंगे। नगर सत्ता के इस दावे की पोल भाजपा पार्षद ने ही खोलकर रख दी है। महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद जीतू कटारे ने अपनी ही नगर सरकार की पोल खोलकर रख दी है। पार्षद का कहना है कि बीते एक माह से नगर निगम के संभागीय अधिकारी से लेकर कमिश्नर और महापौर को जानकारी दी जा रही है कि वार्ड के डी सेक्टर में पानी भर रहा है, निकासी की व्यवस्था करवा दी जाए, पर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लिहाजा सोमवार को चंद मिनट की बारिश से धनवंतरी नगर का डी सेक्टर एरिया पानी से भर गया। आलम यह था कि लोगों के घरों तक में पानी भरा हुआ है।
भाजपा पार्षद जीतू कटारे जब अपनी ही नगर सत्ता और निगम अधिकारियों से परेशान हो गए तो सड़क पर भरा पानी निकालने के लिए समर्थको सहित बुलडोजर लेकर वार्ड के डी सेक्टर पर पहुंचे और सड़क पर भरे पानी को निकाला। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों को गुस्सा उन्हें झेलना भी पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम सड़क, नाली का टैक्स तो हर साल लेता है पर कभी अधिकारी यह देखने नहीं आते कि कालोनी की बारिश में स्थिति क्या बन जाती है। जल भराव के कारण नगर निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी जमकर फूटा।
HIGHLIGHTS